होम भाषा हिंदी नागरिकता संशोधन क़ानून: विरोध कर रहे जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज

नागरिकता संशोधन क़ानून: विरोध कर रहे जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध की आग पूर्वोत्तर राज्यों से अब दिल्ली तक पहुंच गई है। कल शुक्रवार को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर लाठियां चलाई और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंसू गैस के गोले छोड़ते ही प्रदर्शन कर रहे छात्र इधर-उधर भागने लगते हैं। इस दौरान कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर छात्रों ने वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती दिखती है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ है। दरअसल बिल के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के मार्च को रोकने के कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी से निकलकर संसद भवन की ओर जाना चाह रहे थे। यूनिवर्सिटी के गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

वही छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठियां चलाई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गएजिसमें कई छात्र घायल भी हुए

देशभर के कई हिस्सों में सीएबी को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्यों के विश्वविद्यालयों के छात्र भी इन दिनों इस विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली के जेएनयू समेत पत्रकारिता के संस्थान आईआईएमसी के छात्रों ने भी इस विधेयक को लेकर अपनी नाराज़गी जताई है.

बहरहाल, इस विधेयक के विरोध में कई राज्य खुल कर सामने आए हैं. मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल, केरल के मुख्यमंत्रियों ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वो अपने राज्य में इस विधेयक को लागू नहीं करेंगे. लेकिन केंद्र सरकार ने कहा है कि संसद द्वारा पारित कानून को राज्यों को लागू करना होता है और ये संविधान की सातवीं अनूसूचि के अंतर्गत राज्यों को करना जरूरी है.

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथफेसबुकट्विटर औरयू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…