होम सामाजिक JNU और DU में करारी हार के बाद बीजेपी की स्टूडेंट विंग ABVP का अब काशी विद्यापीठ में सूपड़ा साफ
सामाजिक - राज्य - नवम्बर 5, 2017

JNU और DU में करारी हार के बाद बीजेपी की स्टूडेंट विंग ABVP का अब काशी विद्यापीठ में सूपड़ा साफ

बनारस। सबका साथ, सबका विकास का जुमला देने वाली बीजेपी सरकार के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है! लगातार विश्विविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में बीजेपी की स्टूडेंट विंग को हार का सामना करना पड़ रहा है. काशी विद्यापीठ में एबीवीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर सपा छात्र संघ से बागी हुए नेता राहुल दुबे ने 2,365 वोटों के साथ जीत हासिल की।

जबकि राहुल ने एबीवीपी के वाल्मिकी उपाध्याय को बहुत ही कम वोटों के अंतर से हराया है। उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले रोशन कुमार ने समाजवादी और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।

वहीं महामंत्री पद पर अनिल यादव ने जीत हासिल की, जिन्होंने सपा छात्र संघ से किनारा करते हुए निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। इनके अलावा चौथी सीट सपा-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साझा उम्मीदवार रवि प्रताप सिंह ने जीती। हालांकि एबीवीपी वोटों में काफी पास रही लेकिन किसी को भी एक सीट हासिल नहीं हो पाई।

आपको बता दें कि काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव से पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। लगातार हो रही हार के बाद ऐसा लगता है कि छात्रों में एबीवीपी का प्रभाव कम होता जा रहा है।

 

फिलहाल सबकी नजर आगामी नगर निगम चुनावों पर टिकी हुई है। यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि राज्य में सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी नगर निगम चुनावों में भी अपना परचम लहरा पाती है या नहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…