एपीजे अब्दुल कलाम के घर पहुंचे कमल हासन, आज करेंगे पार्टी की घोषणा
द्वारा: Ankur sethi
दक्षिण भारत की सनसनी सुपरस्टार कमल हासन आज अपना राजनीतिक सफर शुरु करेंगे। कमल हासन आज मदुरै में अपनी पार्टी का नाम घोषित करेंगे और अपनी पार्टी के झंडे का भी अनावरण करेंगे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे और कमल हासन को प्रोत्साहित भी करेंगे
इससे पहले कमल हासन देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के घर गए। कलाम के घर पर कमल हासन ने उनके भैया और भाभी से मुलाकात की। कमल हासन अब्दुल कलाम के स्कूल भी गए। इस स्कूल में अब्दुल कलाम ने पढ़ाई छोड़ दी थी।
कमल हासन ने रामेश्वरम में मछुआरों को भी संबोधित किया जहां उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के घर से निकलने के बाद कहा कि साधारण घर से महानता पनपनती है और कलाम साहब का घर उनमें से एक है। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…








