होम सामाजिक बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कर्नाटक के चुनाव को बताया ‘राम और अल्लाह’ की लड़ाई

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कर्नाटक के चुनाव को बताया ‘राम और अल्लाह’ की लड़ाई

द्वारा- Aqil रजा

बीजेपी नेताओं के विवादित बयान एक के बाद एक लगातार सामने आते रहे हैं। आब फिर से बीजेपी विधायक ने विवादित बयान देकर ये जाहिर कर दिया है कि विवादित बयान देने के मामले में वो हमेशा सबसे ऊपर रहेगें। कर्नाटक के बीजेपी एमएलए सुनील कुमार ने कहा है कि आने वाला विधानसभा चुनाव में लड़ाई राम और अल्लाह के बीच है। सुनील कुमार साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील तटीय कर्नाटक के करकाला से विधायक हैं। सुनील कुमार ने दक्षिण कन्नड जिले के बंटवाल में आयोजित एक रैली में बोल रहे थे।

बंटवाल में उन्होंने कहा कि यहां के मौजूदा विधायक रामनाथ राय हमेशा कहते हैं कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के समर्थन से सत्ता हासिल की है। एक न्यूज चैनल के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘बंटवाल किसे चाहता है, ये लड़ाई बीजेपी के राजेश नायक और रामनाथ राय के बीच नहीं है , ये लड़ाई अल्लाह और राम के बीच है।’ उनके इस बयान के बाद लोगों ने खूब तालियां बजाई।

सुनील कुमार ने इस मामले को अस्मिता से जुड़ा बताया और कहा, ‘हम वैसे शख्स को नहीं चुन सकते हैं कि जो कहता है कि उसे हिन्दू वोटों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में सिर्फ बंटवाल में चर्चा होनी चाहिए, बल्कि ये पूरे मंगलौर का अहम मुद्दा है। कांग्रेस नेता रामनाथ राय ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत करेंगे। रामनाथ राय के मुताबिक बीजेपी चुनाव में धर्म का इस्तेमाल कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…