શરમજનક: બળાત્કારના વિરોધમાં બહુજન વિદ્યાર્થીને આગ ચાંપી દેવાઈ
Aqil રઝા / મધ્યપ્રદેશ-
बहुजनों पर हो रहे अत्याचार आज भी कम नहीं हुए हैं, इसका उधारण रोजाना आने वाली खबरों में मिल जाएगा कि किस तरह बहुजनों पर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है. जहां एक नाबालिग बहुजन लड़की को इसलिए जला दिया गया क्योंकि उसने रेप का विरोध किया था.
लड़की गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि नाबालिग 12 वर्षीय छात्रा दोपहर घर में अकेली थी. उसकी विधवा मां खेत पर गई हुई थी. इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुसकर छात्रा का रेप करने का प्रयास करने लगा.
इस पर लड़की चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उस पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया और भाग निकला. कुछ देर बाद चीख सुनकर उसका भाई वहां आया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने लड़की की हालत गंभीर बताई है.
पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी. लेकिन सवाल इस बात का है कि लगातार एक के बाद एक हो रही घटनाओं पर कब लगाम लगेगी, आखिर इसके लिए कौन जिम्मदार है।
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…






