ઘર સામાજિક મોદી સરકારના મંત્રી ડોકટરો પર શક્તિનો પ્રભાવ બતાવે છે, કહ્યું "અમે આવા ડોકટરોને ગોળી મારીશું"
સામાજિક - રાજ્ય - ડિસેમ્બર 26, 2017

મોદી સરકારના મંત્રી ડોકટરો પર શક્તિનો પ્રભાવ બતાવે છે, કહ્યું "અમે આવા ડોકટરોને ગોળી મારીશું"

દ્વારા- Aqil રઝા

મહારાષ્ટ્ર- बीजेपी नेताओं के विवादित बयान कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र का है जहां मोदी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने डॉक्टरों के लिए विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों को नक्सली बन जाने की सलाह दे डाली है।

 

दरअसल हंसराज अहीर महाराष्ट्र के चंद्रापुर में अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। वहां केंद्रीय मंत्री अहीर इस बात पर बिफर गए कि उनकी मौजूदगी के बावजूद अस्पताल के बहुत से डॉक्टर्स ने छुट्टी ले ली थी।

डॉक्टरों को गैरहाजिर देख गृह राज्य मंत्री ने कहा कि, ‘मैं जनता का चुना हुआ नुमाइंदा हूं। ये जानते हुए भी कि मैं यहां आ रहा हूं, डॉक्टर्स ने छुट्टी क्यों ली। अगर उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है तो उन्हें नक्सलियों के साथ चले जाना चाहिए। हम ऐसे डॉक्टर्स को गोली मार देंगे।’

 

केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के अलावा भारत का ‘तथाकथित दोस्त’ बांग्लादेश भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

आपको बता दें की हाल ही में राजस्थान के बीजेपी विधायक ने भी एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने गो-तस्करी करने वालों की हत्या करने की बात कही थी. वहीं विकास मंत्री अनंत कुमार होगड़ ने देश के कानून को बदलने की बात कही थी।

सवाल इस बात का है कि आखिर कैसे जनता के द्वारा चुने हुए नेता समाज में ज़हर घोलने का काम कर रहे हैं? सत्ता का रसूक दिखाकर एक नेता खुलेआम डॉक्टरों को नक्सली बनने, और गोली मार देने की बात कह देता हो कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती?

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…