प्यार करने की मिली खौफनाक सजा, सरेआम गला काट दिया और लोग फोटो खींचते रहे!
નવી દિલ્હી. बहन पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी, इसी बात से गुस्साए लड़की के पिता और भाई ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पड़ोस के लड़के (बहन के प्रेमी) की अपने ही घर में गला रेत हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक को सरेआम परिजनों ने सड़क पर पीटा और फिर घर में बंधक बनाकर ले गए।

मामला पड़ोस का था, इसलिए मृतक लड़के की मां भी मौके पर पहुंची और उसने लड़के को छोड़ने की मिन्नते की, लेकिन लोगों ने मां के सामने ही उसका गला रेत दिया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रघुवीर नगर में एक 23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्सेना एक मुस्लिम लड़की से रिश्ते में था जिसके परिवार को यह बात पसंद नहीं थी। घटना गुरुवार शाम 8.30 बजे हुई। मृतक की मां ने का कहना है कि ”मैंने उन्हें (आरोपियों) रोकने की कोशिश की मगर लड़की की मां ने मुझे फुटपाथ पर धकेल दिया और सीने पर लात मारी। उस परिवार ने मेरे बेटे पर उनकी लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया। मैंने उनसे कहा कि मेरा बेटा बेकसूर है और वे चाहें तो पुलिस को बुला लें। मैंने उसने अपने घर की तलाशी लेने को भी कहा। उन्होंने सुना नहीं और मेरे बेटे को मारते रहे।”
अंकित के पिता यशपाल ने कहा, ”जब उसे चाकू मार रहे थे तो अंकित ने मदद की गुहार लगाई, फिर बेहोश हो गया। उसकी मां उसके गले पर चुन्नी बांधकर खून का बहाव रोकने की कोशिश करते हुए मदद मांग रही थी, लेकिन उधर से गुजर रहे लोग जो तस्वीरें लेने के लिए रुके थे, मदद नहीं की।
पुलिस ने लड़की के माता-पिता, चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। घटना के बाद लड़की ने आशंका जताई कि उसके चाचा के साथी उसकी भी हत्या कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई है।
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…





