होम सामाजिक ओडिशा में बीजेपी कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी, मुख्यमंत्री के निजी सचिव के घर पर हमला
सामाजिक - राज्य - फ़रवरी 11, 2018

ओडिशा में बीजेपी कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी, मुख्यमंत्री के निजी सचिव के घर पर हमला

Aqil रजा –

ओडीशा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की गंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीजेपी के झंडे थामे कुछ बदमाश ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के यहां स्थित आवासीय परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे पर भी तोड़फोड़ की और आरोप लगाया कि अधिकारी सत्ताधारी बीजद के लिए काम कर रहे हैं और राजनीतिक मामलों में दखलअंदाजी कर रहे हैं. आवास के एक कर्मचारी ने दावा किया कि हमलावरों ने खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया और वो पार्टी के झंडे और तख्तियां थामे हुए थे.

बीजद के सांसद प्रताप देब ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमला दुर्भाग्यपूर्ण था और ये बीजेपी की असल मानसिकता को उजागर करता है.

लेकिन सवाल इस बात का है कि केंद्र के साथ भारत के बहुल्य राज्यों में जिस पार्टी की सरकार हो और उसी पार्टी के कार्यकर्ता आरजकता और गुंडागर्दी पर उतर आए तो इससे बड़ी लोकतंत्र के लिए शर्म की बात और कोई नहीं हो सकती, अब देखना होगा की बीजेपी हाई कमान इस पर क्या एक्शन लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…