Home Social भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर हो तीन साल की सजा-असुद्दीन ओवैसी
Social - State - February 7, 2018

भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर हो तीन साल की सजा-असुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली। भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की बातों को आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने अपराध माना है। उन्होंने इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की मांग की है। ओवैसी ने लोकसभा में प्रस्ताव रखा है कि केंद्र सरकार ऐसा कानून लाए, जिसमें किसी भी भारतीय मुसलमान को पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की सजा। आपको बता दें लोकसभा में चर्चा के दौरान ओवैसी ने यह बात कही।

औवेसी ने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान मोहम्मद अली जिन्ना के द्वि राष्ट सिंद्धांत को अस्वीकार कर चुका है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवेसी ने तीन तलाक पर लाए जा रहे कानून को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला।

औवेसी ने कहा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार जो कानून बनाने जा रही है, वो महिला विरोधी कानून है। ओवैसी ने पहले भी बयान दिया है कि कानून सामाजिक बुराईयों का हल नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि तीन तलाक विधेयक लाना मुस्लिम पुरुषों को जेल भेजने की एक चाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…