Home Entertainment ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में राम का रोल करने वाले पीयूष सहदेव रेप के आरोप में गिरफ्तार
Entertainment - Social - State - November 25, 2017

‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में राम का रोल करने वाले पीयूष सहदेव रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। लाइफ ओके पर प्रशासरित होने वाले ‘देवों के देव महादेव’ पौराणिक सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले टीवी कलाकार पीयूष सहदेव पर एक टीवी कलाकार ने रेप का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस ने पीयूस सहदेव को गिरफ्तार कर लिया है। बॉम्बे टाइम्स के अनुसार वर्सोबा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर किरन काले ने पीयूष की गिरफ्तारी की। काले के बयान के मुताबिक पीयूष के खिलाफ 20 नवंबर को रेप के मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के बाद 22 नवंबर को पुलिस ने पीयूष को गिरफ्तार किया था। उसी दिन पीयूष को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 27 नवंबर तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया।

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद रेप के आरोपी पीयूष के पिता कुलवीर सिंह का कहना है कि वे इस घटना के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

बता दें पीयूष ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2007 में जी टीवी के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में सर्पोटिंग के तौर पर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…