घर आंतरराष्ट्रीय राजकीय हरियाणा:गोपाल निराश भाजप कांडा प्रकरणात अडकले
राजकीय - राजकारण - Uncategorized - ऑक्टोबर 26, 2019

हरियाणा:गोपाल निराश भाजप कांडा प्रकरणात अडकले

आमदार गोपाल कांडा यांनी भाजपला पाठिंबा जाहीर केल्यानंतर हरियाणात राजकीय गोंधळ सुरूच आहे.. एक पूर्व एयरहोस्टेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी विधायक गोपाल कांडा द्वारा हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने की पेशकश किए जाने के बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भगवा दल का ‘‘बेटी बचाओ गैंग’’ ‘‘निर्लज्ज’’ है .क्योंकि वह एक महिला वित्त मंत्री होने का दंभ भरता है. और उसके बाद ‘‘बलात्कारियों’’ को समायोजित करता है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांडा के मुद्दे पर भाजपा पर हमला किया. उन्होंने हैशटैग ‘नो टू कांडा’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘पहले कुलदीप सेंगर, उसके बाद नित्यानंद और अब गोपाल कांडा .हर स्वाभिमानी भारतीय महिला को भाजपा और उसके नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए अगर वे महिला सम्मान के बारे में बोलने की हिम्मत करते हैं. बता दें कि इस मामले में विवाद तब खड़ा हो गया जब कांडा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने और सभी निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का निर्णय किया है.

महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव ने भाजपा प्रमुख अमित शाह को लिखे एक पत्र में कहा कि कांडा के साथ गठजोड़ न केवल भाजपा की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बल्कि उसकी नैतिकता पर भी सवाल खड़े करता है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गए पत्र में लिखा, ‘‘देश की बेटियां देख रही हैं कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है.सत्ता या महिला सुरक्षा देव ने केंद्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ‘‘महिला कांग्रेस भाजपा के कांडा के साथ गठजोड़ की निंदा करती है. भाजपा बेटी बचाओ के नाम पर दोहरी बातें करके अपनी कथनी और करनी में अंतर रखती है.

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से कांडा के भाजपा को समर्थन दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आपको नरेंद्र मोदी और अमित शाह के उस समय के बयानों को देखना चाहिए जब गोपाल कांडा हरियाणा में कांग्रेस सरकार में एक मंत्री थे और हमने एक मामला दर्ज होने के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया था और उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था.’’ उन्होंने भाजपा पर ‘‘सत्ता की भूख’’ दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उस समय भाजपा का क्या रुख था. और आज वह किस तरह की दोहरी बातें कर रही है.

गौरतलब है कि कांडा पर 2012 में एक पूर्व एयर होस्टेस ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कांडा पर एयरहोस्टेस से बलात्कार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के भी आरोप लगाये. एयरहोस्टेस की मां ने भी बाद में अपना जीवन समाप्त कर लिया था. बाद में कांडा पर उसे भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. मामला अदालत में है। बाद में कांडा के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप हटा लिये गए तक़रीबन सात साल पहले गीतिका शर्मा नाम महत्वाकांक्षी युवती Suicide note मे लिखा कैसे एक बड़े प्रभावशाली व्यापारी और हरियाणा सरकार के मंत्री ने उसका Sexual Exploitation करके उसका जीना दूभर कर दिया था. इन सब तकलीफ़ों का अंत उसे आत्महत्या मे लगा और उसने अपने जीवन का अंत कर लिया हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा आज इनके ही चरण में दंडवत लेटी हुई है .सबसे बड़ी बात ये है कि सिरसा की जनता ने कांडा को जिता कैसे दिया बडा सवाल वहां की जनता पर भी खड़ा होता है .

(आता राष्ट्रीय भारत बातम्या फेसबुक, ट्विटर आणि YouTube आपण कनेक्ट करू शकता.)


प्राचीन भारतीय ग्रंथांमध्ये आधुनिक विज्ञान शोधण्यासाठी कोविड महामारीमध्ये स्यूडो-सायन्सची प्रगती – प्राचीन भारतीय ग्रंथांमध्ये आधुनिक विज्ञान शोधण्यासाठी कोविड महामारीमध्ये स्यूडो-सायन्सची प्रगती “प्राचीन भारतीय ग्रंथांमध्ये आधुनिक विज्ञान शोधण्यासाठी कोविड महामारीमध्ये स्यूडो-सायन्सची प्रगती”

बलात्कार हा मुद्दा आहे? 'मीडियाचे लोक.. व्वा तुम्ही काय म्हणता’

हातरस प्रकरण दडपण्याचे षड्यंत्र,वकिलाला जीवे मारण्याच्या धमक्या मिळाल्या

चंद्रपूर, महाराष्ट्रातील अनुसूचित जाती 7 जादूटोण्याच्या संशयावरून वृद्धांना अमानुषपणे मारहाण केली

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…