होम सामाजिक राजनीति कांग्रेस की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन
राजनीति - फ़रवरी 22, 2018

कांग्रेस की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन

द्वारा: Ankur sethi

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन की ट्विटर पर मौजूदगी किसी से छुपी नही है। वे अक्‍सर अपने ट्विटर पोस्‍टों को लेकर सुर्खियों में रहते आये हैं। इस बार भी मामला ट्विटर से ही जुड़ा है, मगर कुछ हटके। पिछले कुछ समय में अमिताभ ट्विटर पर कुछ ऐसा करते नजर आए हैं, जिसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, अचानक से वह ट्विटर पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं को फॉलो करने लगे हैं जिसकी नजर मीडिया को लगना तो लाजमी है।

ऐसे में यह सवाल उठना है कि आखिर इसके पीछे अमिताभ की मंशा क्‍या है। क्‍यों अचानक से वह कांग्रेस नेताओं से अपनी करीबियां बढ़ाने लगे हैं। एक समय था जब उनके संबंध अच्‍छे थे, मगर बाद में दूरियां बना ली थी। पर लगता है की उनका मन बीजेपी सरकार से उठ कर वापस काग्रेंस की ओर जा रहा है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अमिताभ ने इस महीने ही चिदंबरम, कपिल सिब्‍बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी जैसे कांग्रेस नेताओं को फॉलो करना शुरू कर दिया। उनका इस तरह का कदम कुछ तो कह रहा है।

अमिताभ ने हाल ही में मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरुपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा जैसे कांग्रेस नेताओं को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। एक समय में अमिताभ नेहरू-गांधी परिवार के बेहद करीबी थे और राजीव गांधी के मित्र थे। मौजूदा समय में वह गुजरात के ब्रांड एम्‍बेसडर हैं। ट्विटर पर उनके 33.1 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं और सिर्फ 1,689 लोगों को ही फालो करते हैं। जिनमें नई मौजूदगी काग्रेंसी नेताओं की नजर आ रही है।

कांग्रेस और कुछ दूसरे विपक्षी नेताओं के प्रति अमिताभ के अचानक प्रेम से लोग हैरान है। दूसरे विपक्षी नेताओं में जिन्‍हें अमिताभ ने फॉलो करना शुरू किया है, उनमें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी बेटी मीसा भारती, जेडीयू के नीतीश कुमार, सीपीआइएम के सीतारमण येचुरी शामिल हैं। वह आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन के इस तरह का यू टर्न लेने पर सियासी बाजार में अटकले काफी तेज हो गयी हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…