देश में बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री का निंदनीय बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने वाराणसी से काशी महाकाल एक्सप्रेस को रवाना किया. इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के प्रदर्शनकारियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के तमाम दबावों के बावजूद उनकी सरकार सीएए और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसलों पर कायम है और आगे भी रहेगी.
पीएम मोदी ने वाराणसी में सभी लोकार्पण और शिलान्यास के बाद कहा कि हमारे देश में आज ऐसे फैसले भी लिए जा रहे है जो इतिहास में शायद कभी नही लिए गए. आज वह फैसले लिए जा रहे है जिन फैसलों को नजरअंदाज कर दिया जाता था. उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार ने वह सभी फैसले लिए है जिनका देश को वर्षों से इंतजार था. कड़ी मुश्किलातों के बावजूद हमने यह कर दिखाया और कई बड़े फैसले देश के हित में लिए.
बता दें कि ऐसे समय में जब देश के कई राज्यों में सीएए और एनआरसी के विरोध में भारी प्रदर्शन चल रहा है, प्रधानमंत्री का यह बयान बेहद ही निंदनीय माना जा रहा है.
गौरतलब है कि बीते दो महिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है. शाहीन बाग में भी महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर रखा है.
इससे पहले दिसंबर महीने में भी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इस कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए जिसने हिंसक रूप ले लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बस, बाइक, गाड़ियों और यहां तक की सड़कों पर आगजनी तक की जिससे हालात बिगड़ते चले गए. वहीं इन सबके दौरान दिल्ली पुलिस ने भी जामिया कैंपस में घुसकर छात्रों पर जमकर लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाए. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. इसके बाद यूपी प्रशासन ने कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी थी.
(હવે નેશનલ ઇન્ડિયા ન્યૂઝ સાથેફેસબુક, Twitter પરઅનેYouTubeતમે કનેક્ટ કરી શકો.)
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…









