होम भाषा हिंदी दिनभर संसद में मचा बवाल, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
हिंदी - राजनीति - मार्च 2, 2020

दिनभर संसद में मचा बवाल, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल ने जमकर दिल्ली हिंसा का मामला उठाया. गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी जोरों-शोरो से मांग हुई. लोकसभा में बीजेपी और विपक्षी दल के नेताओं में धक्का मुक्की भी हुई.

सुबह संसद में कड़े हंगामें के बाद 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई उसके बाद दो बजे फिर से संसद की कार्यवाही शुरु हुई. जहां पर गैर-बीजेपी पार्टी के लोगों ने हंगामा जारी रखा. लेकिन लोकसभा में इस हंगामे के कार्य चलता रहा. और निर्मला सितारमण ने विश्वास बिल 2020 सदन में पेश किया.

वहीं सदन में विपक्षी नेताओं के कड़े हंगामे के बीच बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिल पर चर्चा शुरु की. लेकिन विपक्षी दल लगातार हंगामा करते रहे. हालांकि जायसवाल को बोलने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की भी हुई. लेकिन बीजेपी के सांसद अपनी सीटों से उठकर वहां पहुंच गए. जिसके बाद उन लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. फिर एक बार भारी हंगामे बाद सदन की कार्यवाही को 4 बजे तक स्थगित कर दी गई.

गौरतलब है कि बीते हफ्ते में दिल्ली हिंसा ने उग्र रुप लिया जिसमें 42 लोगों की जान चली गई और 200 लोग घायल हो गए. उग्र प्रदर्शन की शुरुआत तब हुई जब दो गुट समर्थक और विपक्षी आमने-सामने आए. जिसके बाद पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़-फोड़ हुई. लेकिन इन सबके बीच गृहमंत्री और प्रधानमंत्री का कोई बयान नही आया ना ही उन लोगों ने कोई स्थिती का जायजा लिया. इस पर लोगों में आक्रोश भरा हुआ है और अब तो सदन में इनके इस्तीफे की मांग तक कर दी गई है.

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटरऔर यू-ट्यूबपर जुड़ सकते हैं.)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…