होम सामाजिक राजनीति मायावती ने ठुकराया तेजस्वी का ऑफर, कहा- बीजेपी के रहते नहीं जाऊंगी संसद
राजनीति - फ़रवरी 27, 2018

मायावती ने ठुकराया तेजस्वी का ऑफर, कहा- बीजेपी के रहते नहीं जाऊंगी संसद

दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। तेजस्वी यादव ने मायावती को बिहार से राज्यसभा भेजे जाने के प्रस्ताव दिया था पर बहनजी ने साफ कर दिया कि जब तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है तब तक वह संसद नहीं जाना जायेंगी।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार से छह सीटों सहित कुल 58 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। राज्यसभा के लिए चुनाव 23 मार्च को कराए जाएंगे।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जैसे ही राज्यसभा सीटों के चुनावों की अधिसूचना जारी हुई, मैंने बहनजी को फोन किया और कहा कि हम अपने कोटे से आपको राज्यसभा भेजना चाहते हैं।’बहनजी ने इस प्रस्ताव के लिए धन्यवाद तो दिया, लेकिन कहा कि जब तक भाजपा सरकार में है वह संसद नहीं जाएंगी।

एक सामारोह में भाषण देते हुए तेजस्वी ने मायावती को ऑफर दिए जाने की बात स्वीकारी इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग आरक्षण की समीक्षा की बात कहते हैं, लेकिन वो खुद आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ते हैं, यह कहां तक सही है?

 

प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना – प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना “प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना”

जूम करके देखें लालू प्रसाद का जीवन

क्या मोदी और योगी में ठन गयी है? BJP के पोस्टर में PM Modi की तस्वीर गायब, ये इत्तफाक है या सियासी संदेश ?

यूपी विधानसभा की चुनावों की तैयारी में मायावती,सियासी मैदान में देंगी चुनौंती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…