संसद में आज होगी दिल्ली हिंसा की गूंज, शाह देंगे जवाब
बजट सत्र के दूसरे चरण में होली के बाद संसद में पहली कार्यवाही भी सांसदों के जोरदार हंगामें के साथ शुरु हुई. जहां कांग्रेस ने अपने 7 निलंबित विधायकों वापस लेने पर जोर दिया. कांग्रेस ने विधायकों के निलंबन को लेकर मुद्दा उठाया. लेकिन लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
इसके बाद फिर कार्यवाही शुरु की गई लेकिन हंगामा जारी रहने के चलते कार्यवाही को दोपहर 1.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. वहीं भारी हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
गौरतलब है कि किसी भी मांग को लेकर फैसला हमेशा बहुमत के पक्ष में ही लिया जाता है, जो 7 सासंदों के निलंबित होने के बाद कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ी हो गई है. इसको देखते हुए कांग्रेस ने सातों सांसदों की बहाली पर मांग की. मांग करते समय कांग्रेस ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए और नारेबाजी करते हुए संसद के बीचों-बीच आ गए.
वहीं आज लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा होने की उम्मीद है. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की मांग की है. वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शाम करीब 5.30 बजे दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर जवाब देंगे.
बता दें कि संसद के दूसरे दिन सांसदों ने दिल्ली की उग्र प्रदर्शन को लेकर चर्चा करने की मांग की थी. विपक्षी पार्टियों की दिल्ली हिंसा पर ज़ोर शोर से मांग करने पर सरकार ने विपक्षी पार्टी की मांग मानी और दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए होली के बाद हामी भरी. जिसके बाद आज लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर विशेष चर्चा होगी.
(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटरऔर यू-ट्यूबपर जुड़ सकते हैं.)
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…










