राजस्थान: 100 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरी बस, 32 लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। राजस्थान से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सवाई माधोपुर में यात्रियों से भरी एक बस नदीं में गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ने की आंशका है।

बताया जा रहा है सवारियों से खचाखच भरी बस सवाईमाधोपुर से लालसोट जा रही थी, उसी दौरान बनास नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर बस 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तमाम अधिकारी पहुंच गए। बस को तोड़ कर उसमें से शवों को निकाला गया। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है।
आपको बता दें अभी पिछले महीने ही बीकानेर के जोथपुर हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस की पिकअप से टक्कर हो गई थी। आमने-सामने से हुई यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। वहीं एक महीने के अंदर ही हुए दो बड़े सड़क हादसों ने शासन-प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






