कर्नल ने घर बुलाकर लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी का किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक कर्नल द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के हैवानियत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कर्नल और उसके दोस्त ने आधिकारिक आवास पर ही मासूम से सामूहिक बलात्कार किया। वारदात के एक दिन बाद रिपोर्ट फर्ज कराई गई। फिलहाल आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका दोस्त अभी भी फरार है।
यह है पूरा मामला –
56 वर्षीय कर्नल शिमला में तैनात है। दोस्त की बेटी के साथ उसकी मुलाकात 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में हुई थी। यहां वह मॉडलिंग कर रही थी। इस दौरान कर्नल ने उसे घर आने का न्योता दिया और कहा कि उसकी बेटी मुंबई में मॉडलिंग कर रही है। वह इस क्षेत्र में उसकी सहायता करेगी।
लड़की को जबरदस्ती पिलाई शराब –
लड़की दोपहर करीब सवा दो बजे अकेली लांगबुड स्थित कर्नल के घर पहुंची। कर्नल उसे कमरे में ले गया और वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने लड़की को धक्का देकर बेड पर धकेल दिया। इस दौरान दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी –
लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करने फैसला लिया है।
सदमे में पीड़िता –
इस घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में है। परिजनों से भी ज्यादा बातचीत नहीं कर रही है। 21 वर्षीय पीड़िता सेना में भर्ती होना चाहती थी। लेकिन इस हादसे के बाद से उसका मनोबल टूट गया है।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…