महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दी ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म को धमकी, सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की कही बात
new Delhi. After the film Padmavati, now controversy has started regarding another film. This controversy has started regarding Salman Khan's film Tiger Zinda Hai. Actually both Marathi films Deva and Tiger Zinda Hai 22 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। वहीं सभी सिनेमाघरों में प्राइम टाइम में टाइगर जिंदा है फिल्म लगने से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बेहद खफा है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने देवा फिल्म को सभी सिनेमाघरों में प्राइम टाइम में दिखाने की मांग की है। साथ ही मांग न पूरी होने पर सिनेमाघरों के मालिकों को धमकी दी है। और फिल्म पर रोक लगवानी की बात कही है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने थियेटर मालिकों को लेटर भेजकर धमकी दी है। लेटर में लिखा है कि “मराठी फिल्म देवा के प्रोड्यूसर अपनी फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज करना चाहते हैं, लेकिन आप यानी सिनेमाघर के मालिक मराठी फिल्म को दिखाने के लिए स्क्रीन नहीं होने की दलील दे रहें हैं। सभी स्क्रीन सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है के लिए पहले से ही बुक होने की बात कह रहे हैं। अगर प्राइम टाइम में देवा फिल्म नहीं दिखाई गई तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना किसी भी हालत में टाइगर जिंदा है फिल्म महाराष्ट्र में नहीं चलने देगी। अगर फिर सिनेमा मालिक नहीं माने तो एमएनएस अपनी भाषा में उनको सबक सिखाएगी।”

मनसे नेता शालिनी ठाकरे ने कहा, “मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम शोज मिलने चाहिए। देवा को टाइगर जिंदा है के मुकाबले स्क्रीन स्पेस नहीं दिया जा रहा था। अगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मराठी फिल्मों के खर्चे पर स्क्रीन स्पेस लेती है तो हम इसका विरोध करेंगे। हम देवा के लिए स्क्रीन स्पेस चाहते हैं।” वहीं सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है की टिकटों की एडवांस बुकिंग भी हुई है। ऐसे में थियेटर के मालिकों को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं ऐसे में सवाल इस बात का है कि आखिर किसी भी फिल्म पर बेवजह रोक लगाने की बात कहना और सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने की धमकी देना कितना वाजिव है ?
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






