Home Social कांग्रेस की गद्दी और राहुल गांधी के बीच कौन है झंझट? कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला का बयान
Social - State - Uttar Pradesh & Uttarakhand - November 30, 2017

कांग्रेस की गद्दी और राहुल गांधी के बीच कौन है झंझट? कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला का बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले ही विवाद शुरु हो गया है। कांग्रेस के युवा नेता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह इलेक्शन नहीं सेलक्शन है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के मामले में धांधली की जा रही है।

महाराष्ट्र के कांग्रेस सचिव शहजाद पूनावाला ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में राहुल गांधी को फायदा पहुंचाने के लिए हेराफेरी की जा रही है। पूनावाला ने कहा की अध्यक्ष चुनाव में जो लोग वोट डालेंगे उनके नाम फिक्स हैं।

शहजाद पूनावाल के मुताबिक, ‘अध्यक्ष पद के लिए वोट करने वालों की नियुक्ती सिर्फ उनकी राजभक्ति की वजह से हुई है।‘ शहजाद पूनावाला ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते हैं. क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए वोट करने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि, राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा नियुक्ति किए जाते हैं।

पूनावाला का कहना है कि इन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ती राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी करती हैं. शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को चुनौती दी है और कहा है कि उन्हें पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहिए इसके बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…