नहीं थम रहा बहुजनों पर जुल्म, कानून की पढ़ाई कर रहे दिलीप की बेरहमी से हत्या
नई दिल्ली। संगम नगरी इलाहाबाद से एक दिलदला देने वाली घटना सामने आई है। कर्नलगंज इलाके में मामूली सी बात पर कुछ बदमाशों ने एक बहुजन छात्र की जमकर पिटाई कर दी। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं बदमाशों की ये हैवानियत सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में एक फास्टफूड रेस्टोरेंट की है। जहां रायबरेली से इलाहाबाद आकर कानून की पढ़ाई करने वाला दिलीप सरोज नाम का छात्र शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था। शनिवार शाम वह कुछ दोस्तों के साथ इसी रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचा। इसी बीच फॉर्च्यूनर कार पर सवार होकर कुछ युवक भी यहां पहुंचे। कार सवार युवक सीढ़ियों से उतरते समय दिलीप से टकरा गए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
इस कहासुनी के बाद कार सवार युवकों ने दिलीप को सीढ़ियों से घसीटकर बुरी तरह पीटा। साथ गए 2 लोगों ने पहले तो दिलीप को बचाने की कोशिश की, पर बाद में वह भी डरकर भाग गए। युवकों की पिटाई से दिलीप रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर गिरकर बेहोश हो गया। युवकों ने बेहोश होने के बाद भी दिलीप पर ईट पत्थर फेंके और उसे डंडे व रॉड से पीटा। वहीं ये सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने दिलीप के भाई की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






