ताजमहल परिसर में जुमे की नमाज़ अदा करने पर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
By- Aqil Raza
ताजमहल में जुमे की नमाज को लेकर जिंला प्रशासन ने एक नया फैसला लिया है. जुमे के दिन नमाज अदा करने जाने वाले स्थानीय लोगों को अब पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा। उनका मान्य प्रवेश पत्र देखने के बाद ही उन्हें ताज महल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। यह फैसला जिला प्रशासन ने विश्व धरोहर स्मारक की सुरक्षा को देखते हुए लिया है।
परिसर के अंदर मस्जिद बनी है। स्थानीय लोग शुक्रवार के दिन यहां नमाज अदा करने जाते हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस दिन ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है। जिला प्रशासन को सूचना मिली कि नमाज अदा करने आने वाले लोगों के साथ बाहरी लोग भी अंदर आ जाते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नमाज अदा करने के बहाने कुछ बांग्लादेशियों और गैर-भारतीय लोगों के ताजमहल के अंदर आ जाने की शिकायत भी पुलिस और प्रशासन को मिली है।
जिला प्रशासन के जारी किए गए आदेश में लिखा है कि ताजमहल में शुक्रवार को नमाज अदा करने आने वालों का आगरा निवासी होने का प्रमाण पत्र देखकर प्रवेश दिया जाए। अगर कोई संदिग्ध या बिना पहचानपत्र के ताजमहल में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल डीएम को दी जाए।
डीएम गौरव गौरव दयाल ने बताया कि अब आगरा शहर के निवासियों को ही ताजमहल परिसर में शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाएगी। बाहर का कोई भी व्यक्ति ताजमहल के परिसर में नमाज़ अदा नहीं कर पाएगा। लेकिन सवाल इस बात का है कि प्रशासन को ताजमहल के अंदर जाने की शिकायत तो गैर भारतीय लोगों कि मिली थी, फिर गैर शहरी लोगों से स्मारक को किस बात का खतरा. इसके कदम के जरिए प्रशासन किस बात को दर्शाना चाहता है ?
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…