साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यांस लिया
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा अलविदा बोल दिया. मॉर्केल ने ये फैसला अपने करियर के उंँचले पायदान पर रहते हुए लिया है. जोहांसबर्ग में खेला गया साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मॉर्ने मॉर्केल के करियर का भी आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच रहा.
इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज करते हुए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया और इसी के साथ मॉर्केल के करियर का भी विजयी अंत हुआ. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्केल ने अपने करियर में 247 इंटरनेशनल मैचों में कुल 544 विकेट लिए. इन 544 विकेटों में 309 विकेट मॉर्केल ने टेस्ट क्रिकेट में लिए, 188 विकेट वनडे और 47 विकेट क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट यानी कि T20 क्रिकेट में लिए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हुए मॉर्केल भावुक हो गए.
उन्होंने कहा, ” क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मुझे जो भी मौका दिया उसके लिए धन्यवाद. हमारा मिशन ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना था और हम इसमें कामयाब रहे. "
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…




