होम राज्य बिहार & झारखंड योगी राज में महिलाएं कब होंगी सुरक्षित, रेप कर मासूम की हत्या!

योगी राज में महिलाएं कब होंगी सुरक्षित, रेप कर मासूम की हत्या!

योगी के गढ़ यूपी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिसने इंसानियत को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है. उन्नाव में होली के दिन 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना थाना क्षेत्र गांव की है. जहां गांव के ही एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया. जब सभी लोग होली खेलने में व्यस्थ थे तभी उस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. जब बच्ची बेहोश हो गई तो उस युवक ने बच्ची का गला दबाकर उसको मारने की कोशिश की और मरा समझकर मौके पर फरार हो गया. खेतों से गुजरते गांव वालों ने जब बच्ची को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन बच्ची की नाजुक हालात को देखते हुए उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. इस मामले के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यूपी की बीजेपी सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।

बता दें कि इस बर्बरता कि घटना के सामने आते ही लोगों की रुह कांप उठी है. बीजेपी के राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म का अपराध कम होने का नाम ही नही ले रहा है. योगी के गढ़ में अब तक आरोपी के पकड़े जाने की कोई खबर नही है. जिसके बाद योगी सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही है. आखिर कब तक बीजेपी की सियासत में ऐसे दरिंदगी भरे अपराध होते रहेंगे ? और सरकार कब तक हाथ पर हाथ धरे मुंह ताकती रहेगी ? अब देखना यह होगी की आखिर कब शासन-प्रशासन की नींद टूटती है और कब आरोपी को धर-दबोच के कड़ी कार्रवाई की जाती है.

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटरऔर यू-ट्यूबपर जुड़ सकते हैं.)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…