گھر حالت دہلی قومی دارالحکومت علاقہ अरविन्द केजरीवाल को खरीदने वाला अभी तक कोई बना ही नहीं : آپ لیڈر

अरविन्द केजरीवाल को खरीदने वाला अभी तक कोई बना ही नहीं : آپ لیڈر

نئی دہلی: आम आदमी पार्टी में कलह ने प्रचंड रूप ले लिया है. मंत्रिमंडल से बर्खास्त जलमंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को राजघाट पर मीडिया से बात की. उन्होंने सीधे आम आदमी पार्टी के संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. कहा कि जमीन सौदे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये नकद लिए हैं. कपिल मिश्र का दावा है कि यह लेन देन उनकी आंखों के सामने हुआ है और वह इस बारे में केजरीवाल से साफ बात कह चुके हैं. मिश्रा का यह सनसनीखेज बयान सामने आने के बाद अब बारी केजरीवाल गुट की ओर से सफाई देने की थी. सो वह काम भी बखूबी किया गया. اگرچہ, कपिल मिश्रा के बयान का समर्थन उनके गुट के माने जा रहे कुमार विश्वास ने भी नहीं किया. विश्वास ने कहा कि केजरीवाल का सबसे बड़ा दुश्मन भी उनके भ्रष्ट होने की कल्पना नहीं कर सकता. स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव भी केजरीवाल के पक्ष में नजर आए. इसी बीच आप नेता आशीष खेतान ने केजरीवाल के बचाव में एक ट्वीट किया, “अरविंद केजरीवाल को खरीदने वाला अभी तक इस दुनिया में बना नहीं है.” खेतान के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्‍हें निशाने पर ले लिया. लोगों ने तंज भरे लहजे में केजरीवाल की जमकर खिंचाई की. कुछ इस तरह के रिएक्शन सामने आए: एक यूजर इंडियन वुमन ने लिखा, लोग ढंग की चीज खरीदते हैं जनाब, रद्दी पे पैसे बर्बाद नहीं करते.

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔

مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…