होम राज्य दिल्ली-एनसीआर केजरीवाल भारत के पहले राष्ट्रीय मुख्यमंत्री हैं : कपिल मिश्रा

केजरीवाल भारत के पहले राष्ट्रीय मुख्यमंत्री हैं : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी से निलंबित और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट करके केजरीवाल को निशाने पर लिया है। इसमें एक टीवी कार्यक्रम में केजरीवाल को जज, वकील और आरोपी, तीनों की भूमिका में दिखाया गया है। साथ ही कपिल मिश्रा ने लिखा है, ‘खुद को बाइज्ज़त बरी करते राष्ट्रीय मुख्यमंत्री महोदय।
बता दें कि हाल के वक्त में कपिल दिल्ली सरकार और केजरीवाल पर खासे हमलावर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही यह भी कहा था कि केजरीवाल अपने साथियों के करप्शन को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। कपिल ने एक के बाद एक कई प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित सबूत भी रखे थे। हाल ही में दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों और कपिल के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…