ઘર રાજ્ય દિલ્હી-એનસીઆર કોર્ટે કેજરીવાલ વિરુદ્ધ ધરપકડ વોરંટ જારી કર્યું છે
દિલ્હી-એનસીઆર - એપ્રિલ 11, 2017

કોર્ટે કેજરીવાલ વિરુદ્ધ ધરપકડ વોરંટ જારી કર્યું છે

एमसीडी चुनाव से पहले तमाम तरह के विवादों से घिरी आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है।गौरतलब है कि यह मामला असम का है। असम की स्थानीय अदालत ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी कर दिया है। दरअसल अदालत ने यह वारंट इसलिए जारी किया है कि क्योंकि केजरीवाल पिछली सुनवाई में हाजिर नहीं हुए थे।बता दें कि यह मुकदमा आपराधिक मानहानि का है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में केजरीवाल पर दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग को लिखी चिट्ठी के जरिये प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए और आयोग से पीएम की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी। इन दिनों अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एमसीडी चुनावों में व्यस्त हैं। वह लगातार ईवीएम में छेड़छोड़ का मुद्दा उठा रहे हैं। उनकी मांग है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हो।

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…