झूठा हु तो करा लो मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट : کپل مشرا
नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अवरिंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन पर रविवार को राजघाट पर प्रैस कॉन्फ्रैंस कर गंभीर आरोप लगाने के बाद पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा आज एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे। ACB को शिकायत करने के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सारे सबूत ACB को सौंप दिए हैं। मिश्रा ने कहा कि शीला दीक्षित को इस मामले में बचाया गया है। वहीं केजरीवाल के दो करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायत वो सीबीआई से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई से समय मांगा है। बता दें एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि अगर मेरे लगाए हुए आरोप बेबुनियाद हैं तो मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करवा लो। मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और जैन का भी टेस्ट करवाओ। उन्होंने कहा है कि कोई भी अपने ऊपर लगे आरोपों को सही नहीं मानता है। मिश्रा ने बार-बार कहा कि उनकी बात पर भरोसा तब होगा जब सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे लेकिन अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की बात कहने से वो बचते रहे। उन्होंने कहा कि वे टैंकर घोटाले में गवाह बनने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि मिश्रा ने रविवार को पार्टी में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ” जैन ने केजरीवाल को 5 مئی کو 2 करोड़ रुपए कैश दिए। मैंने अपनी आंखों से देखा। उस वक्त मैं उनके घर पर ही मौजूद था।” रविवार को राजघाट पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और एलजी अनिल बैजल से भी मुलाकात की। एलजी से मिलने के बाद ट्वीट किया, “चुप रहना असंभव था। एलजी को सब बता दिया। मैंने उन्हें गलत तरीके से पैसे लेते देखा।” मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने 2 साल पहले टैंकर घोटाले की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को सौंपी थी लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मिश्रा की मानें तो केजरीवाल के सलाहकारों आशीष तलवार और विभव पटेल ने मुख्यमंत्री को इस मामले में कार्रवाई करने से रोका। कपिल के आरोपों के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सामने आए और पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा- “जिस तरह से मिश्राा ने बेबुनियाद आरोप लगाए, वो तो जवाब देने के लायक भी नहीं हैं। कोई इन पर विश्वास नहीं करेगा।”
مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔
مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…






