लुधियाना निगम चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, 95 में से 62 सीटें जीतीं
लुधियाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी पटकनी दी. कांग्रेस ने 95 सीटों में से 62 सीटों कर बड़ी जीत हासिल की है. तो वहीं लोक इंसाफ पार्टी को 7, आम आदमी पार्टी को1, आजाद उम्मीदवार को 4 जबकि विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को 11 व सत्ताधारी भाजपा के हिस्से में सिर्फ 10 सीटें आईं हैं.
लुधियाना नगर निगम में 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके लिए कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था .
पंजाब मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जबर्दस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए केबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. जाखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के लोगों को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विश्वास है.
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…








