कानपूर घोटाळ्यातील महत्त्वाचे संकेत सापडले, कॉल तपशील मध्ये 3 पोलिसांचा क्रमांक !
कानपुर कांड का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। सभी के मन में एक ही सवाल है की आखिर वो कौन था जिसने पुलिस के आने की सूचना विकास दुबे तक पहुंचाई। जिसको देखते हुए पिछले 24 घंटे में यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड चेहरा बने विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस पूरी रात छापेमारी करती रही। बता दें की 8 पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का आरोपी विकास दुबे घटना के बाद छिपा बैठा है इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने ही विकास दुबे को पुलिस रेड की सूचना पहले ही दे दी थी।

शुक्रवार रात पुलिस की करीब बीस टीमें अलग अलग जिलों में विकास दुबे की तलाश में दबिश देता रही। ये वो जगहें थी, जहां पर विकास दुबे के रिश्तेदार और परिचित रहते हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 और लोगों को हिरासत में लिया है, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उठाया है। लेकिन अभी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है की आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की बातचीत हुई थी। हैरानी की बात है कि विकास दुबे के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी सामने आए हैं, ये बेहद हैरान करने वाला तथ्य है। आखिर पुलिसकर्मियों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले ही दे दी थी। इस वक्त पुलिस के शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है, तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
लेकिन अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा की विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस क्या करती है। लेकिन बड़ा और अहम सवाल अभी भी यही है की इसके पीछे किसका हाथ है। और योगी सरकार विकास दुबे को कब तक गिरफ्तार करती है या फिर और मुद्दों की तरह इसे भी दबा दिया जाएगा।
(आता राष्ट्रीय भारत बातम्या फेसबुक, ट्विटर आणि YouTube आपण कनेक्ट करू शकता.)
तसाच दीप सिद्धू हा आरोपींनी शेतकरी मेळाव्यात हिंसा घडवून आणला ?
मंगळवारी शेतकरी संघटनांनी आयोजित केलेल्या ट्रॅक्टर रॅलीमुळे प्रजासत्ताक दिनी अचानक संघर्ष झाला…