घर Uncategorized धोनीला धमकावणा Youth्या युवकास अटक, रांची पोलिस कारवाई करतील !
Uncategorized - ऑक्टोबर 12, 2020

धोनीला धमकावणा Youth्या युवकास अटक, रांची पोलिस कारवाई करतील !

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार किया है। कच्छ की पुलिस ने बताया कि यह शख्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से काफी बौखलाया हुआ था। उसी कुंठा में उसने महेंद्र सिंह धोनी की पांच वर्षीय बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा।

हालांकि यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है, इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। बता दें की गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL मैच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे. जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 157 रन ही बना सकी और कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों की जीत मिली। इस बात से खफा होकर इस नाबालिग शख्स ने सोशल साइट पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धमकी दी और उन पर अभद्र टिप्पणी की थी।

सोशल साइट्स पर मिली इस धमकी के बाद रांची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं, इस अभद्र टिप्पणी के बाद खेल, सिनेमा जगत समेत पूरे देश में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी लगातार की जा रही थी।

वहीं इस मामले को लेकर एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि यह देश में क्या हो रहा है? नगमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक देश के तौर पर हम कहां खड़े हैं? यह बहुत ही शर्मनाक है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी को धमकी दी।

अब कई तरह के सवाल लगातार मोदी सरकार पर खड़े हो रहें है जो ये सोचने पर मजबूर कर रहें है की मोदी सरकार में महिलाएं कब सुरक्षित होंगी। क्योंकि महिलाओं के साथ बढ़ रहा अत्याचार एक बड़ा चिंता का विषय है।

(आता राष्ट्रीय भारत बातम्या फेसबुक, ट्विटर आणि YouTube आपण कनेक्ट करू शकता.)

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

तसाच दीप सिद्धू हा आरोपींनी शेतकरी मेळाव्यात हिंसा घडवून आणला ?

मंगळवारी शेतकरी संघटनांनी आयोजित केलेल्या ट्रॅक्टर रॅलीमुळे प्रजासत्ताक दिनी अचानक संघर्ष झाला…