होम अवर्गीकृत नीतीश सरकार को बड़ा झटका, मेवालाल चौधरी ने दिया शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा
अवर्गीकृत - नवम्बर 19, 2020

नीतीश सरकार को बड़ा झटका, मेवालाल चौधरी ने दिया शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा

बिहार की सत्ता में लगातार नए-नए मोड़ आ रहें है, तो वहीं अब नीतीश कुमार की सरकार को बने हुए एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ तो बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टचार के आरोप लगे हैं. मेवालाल चौधरी ने गुरुवार को भारी हंगामे के बीच शिक्षा विभाग का पदभार संभाला था.

साथ ही साथ आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) पिछले 2 दिनों से लगातार मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर और उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में मेवालाल की कथित संलिप्तता को लेकर जांच की मांग कर रही थी.

जानकारी के लिए बता दें कि 2017 में मेवालाल चौधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए नौकरी में भारी घपले बाजी करने का आरोप है. उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की. इस मामले को लेकर उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज है.

तत्कालीन बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उस वक्त मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. जांच में मेवालाल चौधरी के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया था. उन पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घपलेबाजी का आरोप है.

हालांकि इस बारे में बात करते हुए मेवालाल चौधरी ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई चार्जशीट दायर नहीं हुई है ना ही मेरे खिलाफ कोर्ट की तरफ से आरोप सिद्ध हुआ है. मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं.

बरहाल अब दाल में कुछ काला लगता है तभी शिक्षा मंत्री पद से मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया, अब आने वाला समय बताएगा की और कितने मंत्री नीतीश की सरकार से इस्तीफा देंगे।

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना – प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना “प्राचीन भारतीय ग्रंथों में आधुनिक विज्ञान का पता लगाने के लिए कोविड महामारी में छद्म विज्ञान को आगे बढ़ाना”

जूम करके देखें लालू प्रसाद का जीवन

क्या मोदी और योगी में ठन गयी है? BJP के पोस्टर में PM Modi की तस्वीर गायब, ये इत्तफाक है या सियासी संदेश ?

यूपी विधानसभा की चुनावों की तैयारी में मायावती,सियासी मैदान में देंगी चुनौंती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

तो क्या दीप सिद्धू ही है किसानों की रैली को हिंसा में तब्दील करने वाला आरोपी ?

गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ओर से निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली ने मंगलवार को अचानक झड़प क…