Home Uncategorized सुशांत मामले में नया मोड़, रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज
Uncategorized - July 29, 2020

सुशांत मामले में नया मोड़, रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज

सुशांत सिंह राजपुत मामले में नया मोड़ आया है। दराअसल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे को सुसाइड करने के लिए रिया ने उकसाया। यही नहीं वे रिया के साथ ही उसके परिवारवालों को भी सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

सुशांत के पिता का ऐसा मानना है कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे का इस्तेमाल कर रही थी। उन्होंने कहा कि रिया नहीं चाहती थी कि सुशांत हम लोगों से बात करे। वो ये भी नहीं चाहती थी कि सुशांत हम लोगों से मिलने पटना आए।

अगर पिछले 6 महीने से सुशांत की दिमागी हालत सही नहीं थी तो उसने हम लोगों से ये बात क्यों नहीं बताई। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रिक्वेस्ट की थी कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए लेकिन इस मामले में एक्टर के पिता ने ही रिया पर सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं।

रिया ने सुशांत की मौत के एक महीने बाद तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था। हालांकि एक महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए सुशांत के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।

इसके अलावा एक और पोस्ट में उन्होंने अमित शाह को टैग करते हुए कहा था, आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। उनके निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। मुझे सरकार के ऊपर पूरा भरोसा है। हालांकि रही न्याय की बात, तो मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस मुद्दे पर आप CBI जांच शुरू करवाएं।

लेकिन सोचने वाली बात ये है की इंसान पैसों के लिए किस हद तक जा सकता है। पैसों के लिए एक इंसाफ की जिंदगी से खेलना या उसे इस हद तक उकसाना की वो अपनी जिंदगी समाप्त कर ले। फिलहाल अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस इसपर क्या एक्शन लेती है।

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

तो क्या दीप सिद्धू ही है किसानों की रैली को हिंसा में तब्दील करने वाला आरोपी ?

गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ओर से निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली ने मंगलवार को अचानक झड़प क…