घर Uncategorized ‘चेहरे पर गोबर लगाओ, ऋतिक रोशन बन जाओगे’ : प्रवीण तोगड़िया
Uncategorized - ऑगस्ट 24, 2017

‘चेहरे पर गोबर लगाओ, ऋतिक रोशन बन जाओगे’ : प्रवीण तोगड़िया

सय्यद शाद करून

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने ऋतिक रोशन बनने का नायाब तरीका हमें बताया है. गाय के गोबर से बना फेस पैक आपको 15 मिनिट में ऋतिक रोशन बना देगा. जी हां प्रवीण तोगड़िया ने रोहतक के गौभक्त सम्मेलन में यह बात कही. प्रवीण तोगड़िया ने 40 मिनट के दिए अपने भाषण में कहा कि चेहरे पर गोबर से बने फेस पैक के 15 मिनट का लेप आपको ऋतिक रोशन बना देगा.

तो नज़र रखिएगा, आपके पड़ोस की दुकान से फ़ेयर एंड हैंडसम ग़ायब होने को है क्योंकि उसकी जगह पर गाय के गोबर से बना फेस पैक जल्द ही आने वाला है. गोबर के शेयर आसमान चूमेंगे. क्योंकि ऋतिक रोशन के जैसा दिखने के लिए तोगड़िया साहब गोबर का ही तो सहारा लेंगे.

लेकिन इसके पहले कि आप टीवी चैनल्स की तरह चीख़ना शुरू कर दें कि प्रवीण तोगड़िया अब ऋतिक रोशन की रेस में’, मैं आपकी उम्मीदों पर इस बरसात के मौसम में ठोड़ा और पानी डाल देता हूं.

बहरहाल गाय के गोबर से ऋतिक रोशन बनाने वाले प्रवीण तोगड़िया और मुसलमानों के ख़िलाफ़ जिहाद छेड़ने वाले प्रवीण तोगड़िया में जो फ़र्क़ है, उसकी बारीकी ज़रा समझ लें तो बस चांदी ही चांदी है. छोटा सा मंत्र है ‘गाय,गोमूत्र और गोबर’ दिन भर रटिए और फिर वोट बटोरिए.

 

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…