‘नेहरू-इंदिरा के बाद मोदी देश के तीसरे सबसे सफल PM
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आैर इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने वाले हैंपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आैर इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। ये कहा है जाने-माने इतिहासकार रामचन्द्र गुहा ने। गुहा ने कहा कि मोदी का करिश्मा जाति आैर भाषा की सीमाआें से परे है। ये बात उन्होंने लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स (एलएसर्इ) इंडिया समिट 2017 को संबोधित करते हुए कही।गुहा ने कहा कि पीएम मोदी की पकड़ आैर देशव्यापी नजरिया उन्हें उस जगह पर खड़ा करता है जहां पर नेहरू आैर इंदिरा हैं। उन्होंने कहा कि हम एेसे वक्त में रह रहे हैं जब नरेन्द्र मोदी भारतीय इतिहास के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने वाले हैं आैर शायद वो हैं भी। वे इकलौते एेसे हैं जिन्हें आप पकड़ बनाने आैर अखिल भारतीय दृष्टिकोण को अपनाने के मामले में आप नेहरू आैर इंदिरा की बराबरी पर रख सकते हैं।
गुहा ने कहा कि नेहरू आैर इंदिरा के बाद भारत में कोर्इ भी एेसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ है जिसकी देश में उस तरह की पकड़ हो, उस तरह के अधिकार हों, वह करिश्मा हो, जाति, भाषा आैर क्षेत्र से परे अपील हो।
इसके साथ ही गुहा ने आरोप लगाया कि भारतीय उपमहाद्वीप के दो मुख्य धर्म, हिन्दू धर्म आैर इस्लाम महिलाआें के खिलाफ पक्षपात करते हैं। हम आपको बता दें कि भारतीय स्वतंत्रता के 70 साल पूरे होने पर इस समिट का शुरुआत की गर्इ है। इसी में गुहा ने अपना संबोधन दिया।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…