होम अवर्गीकृत अम्बेडकर जयंती पर देहरादून में पहली बार भीम महोत्सव, एक सप्ताह तक रहेगा जारी
अवर्गीकृत - अप्रैल 7, 2018

अम्बेडकर जयंती पर देहरादून में पहली बार भीम महोत्सव, एक सप्ताह तक रहेगा जारी

द्वारा: Ankur sethi

डॉ बाबासाहेब. अम्बेडकर और भगवान बुद्ध की विचारधारा पर काम करने वाली संस्था दून बुद्धिस्ट सोसायटी इस साल देहरादून में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. जिसका नाम है भीम महोत्सव.. जी हाँ, देहरादून के परेड ग्राऊंड में 7 से 15 अप्रैल तक भीम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक एवं बौद्धिक मेला’ भी इस खूबसूरत कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेगा.

 

आयोजकों द्वारा इस मेले को बहुत शानदार रूप दिया जा रहा है. परेड ग्राऊंड में होने वाले मेले के दौरान रोज शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रदेशभर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गीत, संगीत, कवि सम्मेलन, नाट्य मंचन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य कार्यक्रम ज्योतिबा फूले की जयंती 11 अप्रैल से लेकर बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे.

इस दौरान नाट्य कार्यक्रम के अलावा देश के जाने-माने अम्बेडकरवादी कलाकारों का जमावड़ा भी लगेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…