होम अंतरराष्ट्रीय भगवान ने मुझे केजरीवाल से बचा लिया : अन्ना हजारे
अंतरराष्ट्रीय - अप्रैल 8, 2017

भगवान ने मुझे केजरीवाल से बचा लिया : अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शुंगलू समिति की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के बारे में सुनकर दुखी हैं. अन्ना हजारे ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, ‘वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मेरे सहयोगी थे, उस समय मैंने अनुभव किया कि शिक्षित नई पीढ़ी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में सहायता कर सकती है. लेकिन यह एक बड़ा सपना था और मेरा सपना टूट गया.’ हजारे ने कहा कि जब केजरीवाल ने राजनीतिक संगठन (आम आदमी पार्टी) की शुरुआत की तो भगवान की कृपा रही, जिन्होनें मुझे केजरीवाल से दूर रहने का ज्ञान दिया, ‘नहीं तो मेरी प्रतिष्ठा बर्बाद हो जाती.’ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव से हजारे ने एक बयान में कहा, ‘तब से और यहां तक कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी उनसे मिलने की इच्छा नहीं हुई. अब मुझे समझ में आया कि वह मुझे हमेशा अपना ‘गुरुकहकर क्यों संबोधित करते थे. भगवान ने मुझे बचा लिया.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…