मोदी और योगी दोनों 9 दिनों के ब्रत पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के मौके पर उपवास कर रहे हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र में पीएम मोदी पूरे नौ दिनों का व्रत रखेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नौ दिन के उपवास के दौरान प्रधानमंत्री हर दिन शाम को केवल कुछ चुनिंदा फल और नींबू पानी का ही सेवन करतें है. साथ ही वह इतने दिनों तक अन्न का सेवन नहीं करते हैं. पीएम कार्तिक नवरात्रि में भी नौ दिनों का उपवास रखते हैं. ستمبر 2014 में मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान भी कार्तिक नवरात्र का उपवास रखा था. 2012 में प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह पिछले 35 साल से नवरात्रि के मौके पर उपवास रखते आ रहे हैं. हिंदू धर्म में पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक चैत्र नवरात्र नए साल की शुरुआत में मनाया जाता है. इस मौके पर दिनों का उपवास रखने की परंपरा है. हिंदू धर्म में साल में दो नवरात्र होते हैं, पहला कार्तिक नवरात्र और दूसरा शारदीय नवरात्र.
नवरात्र में व्रत रखने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ में समानता है. दोनों नेता नवरात्र में पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं. इस दौरान दोनों अन्न ग्रहण नहीं करते हैं. सीएम आदित्यनाथ नौ दिनों के व्रत के बाद नवमी को कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन करते हैं. उनके बारे में यह कहा जाता है कि वह भी नवरात्र का व्रत लंबे समय से रखते आ रहे हैं.यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी की तरह ही 28 मार्च से पांच अप्रैल नवरात्र का व्रत रखेंगे और अन्न ग्रहण नहीं करेंगे. बताया जा रहा है कि नवरात्र पर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर भी जा सकते हैं. योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र भी करते हैं. इस दौरान योगी नौ दिनों तक गोरखपुर मठ में ही रहते हैं.
مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔
مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…






