Home International International ईसाई धर्म को लाखो लोगों तक फैलाने वाले बिली ग्राहम का निधन
International - February 22, 2018

ईसाई धर्म को लाखो लोगों तक फैलाने वाले बिली ग्राहम का निधन

वाशिंगटन। दुनियाभर में कथित लाखों लोगों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने वाले बिली ग्राहम का निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार, सुबह आठ बजे उन्होंने उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका) के मांट्रीट शहर में अपने घर पर आखिरी सांस ली।

उनके संगठन के अनुसार उन्होंने इतिहास में किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में सबसे ज्यादा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया। गृह राज्य उत्तरी कैरोलिना से लेकर कम्युनिस्ट देश उत्तरी कोरिया तक उनके लाखों अनुयायी बताये जाते हैं।

बिली ग्राहम रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक कई राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के पादरी रह चुके थे। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि महान बिली ग्राहम नहीं रहे उनके जैसा कोई दूसरा नहीं था। ईसाई और अन्य धर्मों के लोग उनकी कमी महसूस करते रहेंगे। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…