گھر ڈاکومنٹری राजू श्रीवास्तव ने खोली कपिल की पोल
ڈاکومنٹری - مارچ 28, 2017

राजू श्रीवास्तव ने खोली कपिल की पोल

 

ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय फ्लाइट में अपने टीम मेंबर्स को व्हिस्की पीकर भला बुरा कहने के बाद से कपिल शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर काफी भला बुरा कहा जा रहा है. कपिल के इस व्यवहार के चलते कपिल के शो से सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर जैसे कलाकार नदारत रहे. इस का शो कपिल को राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल को गेस्ट बुलाकर करना पड़ा था.

कपिल और सुनील ग्रोवर के झगड़े पर राजू श्रीवास्तव ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि कपिल बदतमीज है, वो केवल कामयाबी के दवाब को झेल नहीं पा रहे है. हाल ही में कपिल के शो का हिस्सा बने कॉमेडियन राजू ने कहा कि ‘कपिल कामयाबी के दबाव को झेल नहीं पा रहा है. मुझे नहीं लगता है कि वह बदतमीज है, मुझे बस लगता है कि वह आने वाले दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है.राजू ने कहा- हालांकि उन्होंने कभी भी मुझसे बदतमीजी नहीं की है, लेकिन शो के सेट पर काम करने वाले टेक्नीशियन और बाकी कलाकारों ने मुझे बताया है कि वह किस कदर शराब पीने के बाद गुस्सैल हो जाता है. वे सभी कहते हैं कि होश में वह पूरी तरह ठीक होता है, बदलाव उसमें शराब पीने के बाद आते हैं. यह बहुत बुरा है, लोग हमसे तब प्यार करेंगे यदि हम शराब पीने के बाद भी वैसा ही बर्ताव करें.

राजू ने कहा- जनता सबसे ऊपर है.. दारू वारू तो वह माफ कर सकती है लेकिन यह सब नहीं (सुनील से बदतमीजी किया जाना). कपिल ने मुझे बताया है कि वह सुनील से मिलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इस वक्त मुंबई में नहीं है.

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔

مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…