جانیے, جو جدdanن بائی حسین تھا ?
منجانب_منیش رنجن
फर्स से अर्स की एक अबला कहानी, जो भले ही अपनी मेहनत और काबिलियत से सफलता की सीढ़ी चढ़ लिया परन्तु इसके लिए भी उसे हिन्दू खोल से निकलना ही पड़ा था। वे गैर हिन्दू बनकर ही ऐसा कर सकी , क्या हिन्दू रहते यह सम्भव ही नही था? ویسے , जो हो वो नारी उत्थान की मिसाल हैं! जी संजय दत्त/प्रिया दत्त की नानी जद्दनबाई हुसैन की बात हो रही .. जद्दनबाई एक प्रसिद्ध गायिका, संगीतकार, डांसर, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, और भारतीय सिनेमा के अग्रदूतों में से एक थीं। उन्हें सरस्वती देवी के साथ भारतीय सिनेमा की पहली महिला संगीतकारों में से एक माना जाता है। वह अख्तर हुसैन, अनवर हुसैन और जानी-मानी अभिनेत्री नरगिस की मां तथा प्रिया दत्त और संजय दत्त की नानी थीं।
जद्दनबाई हुसैन का जन्म 1892 के आसपास इलाहाबाद में हुआ था। उनकी मां दलीपाबाई, दिलीपा देवी के नाम से जानी जाती थीं और तवायफ थीं। वह गायिका और डांसर के रूप में काम करते हुए इस पेशे में बहुत सफल रही थीं। उन्हीने बाद में एक सारंगी वादक मियाँ जान के साथ विवाह कर लिया था। दलीपबाई अपने पति मियाँ जान के साथ एक विवाहित वकील के साथ लिभ-इन मे रहना शुरू किया था। सभी साथ-साथ वकील के हवेली में ही रहते थे।जद्दनबाई जब पांच साल की थीं तभी उनके सौतेले पिता मियाँ जान की मृत्यु हो गई थी।
सयानी होने पर जद्दनबाई स्वतंत्र रूप से अकेले रहने लगीं और एक प्रसिद्ध तवायफ और गायिका बन गईं। बाद में उन्होंने कलकत्ता के विभिन्न संगीत उस्तादों के सानिध्य में संगीत का विधिवत प्रशिक्षण पूरा किया। यहाँ से उनके प्रोफेशनल कैरियर में चार चांद लग गया। ग्रामोफोन कंपनियां उनके गाने रिकार्ड करने लगे। राजे-महाराजे सहित धनाढ्यों की महफिले उनके नृत्य संगीत के बगैर अधूरे रह जाते .. बाद में बॉलीवुड की आधार डालने वालों में ये प्रमुख रोल निभाई। इनकी बेटी नरगिस से शादी करने के बाद ही रिफीउजी सुनील दत्त के कैरियर में स्थाईत्व आया। खैर ..
जद्दनबाई का पहला विवाह एक अमीर गुजराती हिंदू व्यापारी नरोत्तमदास खत्री के साथ हुआ था। खत्री शादी के बाद इस्लाम में परिवर्तित हो गए और उनका एक बेटा अख्तर हुसैन जन्म लिया। उनकी दूसरी शादी हारमोनियम के मास्टर उस्ताद इरशाद मीर खान के साथ हुई, जिनसे दूसरे बेटे, अभिनेता अनवर हुसैन ने जन्म लिया। उनकी तीसरी शादी मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी से हुई, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अब्दुल राशिद नाम रख लिया। फिल्म अभिनेत्री, नरगिस (फातिमा रशिद) उनकी बेटी थी।
یہ مضمون منیش رنجن کی فیس بک وال سے لیا گیا ہے۔.
(اب آپ نیشنل انڈیا نیوز کے ساتھ فیس بک, ٹوئٹر اور یو ٹیوب پر شامل کر سکتے ہیں.)
بالشور یادو کی مکمل کہانی !
بذریعہ_میش رنجن بولیشور یادو بھوج پوری دنیا کے پہلے سپر اسٹار تھے۔ اس کے گانے لوک گیت بہت ہیں …












