जय भीम बोलने की वजह से 70 साल के बुजुर्ग को पीटा
लातुर। जय भीम क्यों बोला? केवल इस लिए एक 70 साल के वृद्ध को लातुर के मोरगा गांव में पीटा गया। दरसल 70 साल के बुजुर्ग भुजंग काबले अपनी लड़की से मिलने मोरगा गांव गए थे। लड़की के ससुराल वालों से बात करते समय उन्होंने जय भीम कहा था। तभी वहां से गुजर रहे जातीय मानसिकता से ग्रस्त विजयकुमार सोनवने ने जय भीम सुनते ही बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने के लिए बेटी के ससुरालवाले आगे आए तो उन्हे भी पीटना शुरू कर दिया।

उसके बाद अपने साथियों को बुलाकर इस परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में योगिता सातपुते नामक महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश कि गई और उन्हें भी पीटा गया। घर की और भी महिलाएं घायल हुइ हैं।
गांव के जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त लोगों ने बौद्ध परिवारों पर भी हमले किये हैं। दरअसल 30 अप्रेल 2017 को यहां आंबेडकर जयंती मनाइ गई थी। इसी वजह से जातिवाद से ग्रस्त लोगों में गुस्सा भरा हुआ था। उस समय भी सामुहिक बैठक कर के बौद्धों पर हमला किया गया था। इसी प्रतिशोध की भावना से जतिवादी गुंडो ने बौद्ध परिवार पर हमला किया।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






