चुनावी रंजिश में बीएसपी चेयरमैन को मारी गोली, हालत गंभीर
बुलंदशहर। निकाय चुनाव में बीएसपी के नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन ब्रजेश शर्मा को चुनावी रंजिश में गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता और उसके साथियों ने ब्रजेश शर्मा पर हमला किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रजेश शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला बुलंदशहर के अनूपशहर थाने क्षेत्र का है. यहां नगर पालिका के चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी ब्रजेश शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी को 510 वोटों से हराया था। परिजनों का कहना है कि सोमवार देर शाम को ब्रजेश रोज की तरह गंगा घाट पर मछलियों को दाना-डालने के लिए गए थे। जब ब्रजेश घर लौट रहे थे तभी हारे बीजेपी प्रत्याशी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर चेयरमैन पर गोली से हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…




