Home Language Hindi CAA, NRC के विरोध में रंगोली बनाना पड़ा भारी, एक महिला को आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने घेरा, वायरल हो रहा वीडियो
Hindi - Human Rights - Political - Politics - Social - December 30, 2019

CAA, NRC के विरोध में रंगोली बनाना पड़ा भारी, एक महिला को आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने घेरा, वायरल हो रहा वीडियो

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्ट्रर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ लोग विरोध दर्ज करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग पोस्टर लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं तो कुछ लोग नारेबाजी के जरिए। इसी क्रम में चेन्नई में एक महिला ने रंगोली बनाकर सीएए और एनआरसी का विरोध किया। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिला को आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने घेर लिया।

रंगोली में ‘नोट टू एनआरसी’ और ‘नो टू सीएए’ लिखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला दक्षिण चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रंगोली के जरिए सरकार का विरोध कर रही है लेकिन इस बीच महिला पुलिसकर्मियों की टीम उनके पास आती है और उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस महिला को जबरन पकड़ती है लेकिन वह उस जगह से नहीं हिलती और अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की वजह के बारे में पूछती हैं। दरअसल महिला अकेले ही रंगोली नहीं बना रही थी बल्कि उनसे साथ सात लोग और थे। पुलिस ने कहा है कि सभी प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के एकत्रित थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनके प्रदर्शन के चलते इलाके में रहने वाले अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुकट्विटर और यू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…