सीएएचा निषेध : आज यूपीमध्ये निषेधाच्या वेळी 5 मृत्यू, काल योगींनी 'बदला' घेण्याची धमकी दिली होती
उत्तर प्रदेश में विवादित नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में पांच लोगों के मारे जाने की ख़बर है। जानकारी के मुताबिक, ये मौतें बिजनौर, फिरोजाबाद और मेरठ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुईं।
इसके साथ ही कई लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की भी ख़बर है। बताया जा रहा है कि कानपुर में भी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाईं, कोणत्या 8 लोग घायल हुए हैं। इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बीते कल राजधानी लखनऊ से भी एक व्यक्ति के मारे जाने की ख़बर आई थी। इस व्यक्ति की मौत भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुई थी.
ग़ौरतलब है कि बीते कल ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बदला लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए प्रदर्शनकारियों की शिनाख़्त करेंगे और उनसे बदला लेंगे।
उनके इस बयान के बाद आज पुलिस काफी आक्रमक नज़र आई। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए सीधे प्रदर्शकारियों पर गोलियां बरसानी शुरु कर दीं। इसीलिए आज यूपी में हुई 5 लोगों की मौत को सीएम योगी के बदला लेने वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सीएम योगी के इशारे पर ही पुलिस ने ये रुख़ अपनाया है। पुलिस प्रदर्शन को हिंसक होने से रोकने के लिए ख़ुद हिंसक हो गई है। वह जहां भी प्रदर्शन को थोड़ा उग्र होते देख रही है, वहां प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसा दे रही है। क्या हिंसा को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही इस तरह की कार्रवाई को न्यायसंगत ठहराया जा सकता है? प्रदर्शनकारियों से बदला लेने की बात करने वाल सीएम योगी क्या इन मौतों की ज़िम्मेदारी लेंगे?
(आता राष्ट्रीय भारत बातम्याफेसबुक, ट्विटर आणिYouTube आपण कनेक्ट करू शकता.)
मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण
मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…