घर भाषा हिंदी CAA निषेध: दरियागंज हिंसा केस में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद अरेस्ट

CAA निषेध: दरियागंज हिंसा केस में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद अरेस्ट

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद शनिवार दोपहर अरेस्ट कर लिए गया है। समाचार एजेंसी PTI-Bhasha के मुताबिक, आजाद की गिरफ्तारी कल पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में भड़की हिंसा को लेकर हुई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अरेस्ट लोगों का आंकड़ा 16 हो गया है।

यापूर्वी, CAA को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें शनिवार तड़के जामा मस्जिद इलाके से हिरासत में लिया गया था। दरअसल, उन्होंने जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक विरोध मार्च निकालने के लिए अनुमति मांगी थी, पर पुलिस प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया था।

CAA के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की घोषणा करने वाले आजाद पुलिसर्किमयों को झांसा देकर मस्जिद के अंदर दाखिल हुए थे, जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए उनकी घंटों तलाश करती रही थी।

तो म्हणाला, ‘‘हमें बलिदान देना होगा, ताकि कानून वापस लिया जाए। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे और हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।’’ मस्जिद के आस-पास बड़ी संख्या में तैनात पुलिस कर्मी आजाद के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग भी यहां एकत्र थे।

सीनियर पुलिस अधिकारी उनसे शुक्रवार शाम से मस्जिद से बाहर आने की अपील कर रहे थे। कई घंटों तक चले इस नाटक का अंत शनिवार तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर हुआ जब आजाद बाहर आने को राजी हो गए थे। इससे पहले, आजाद ने कहा था कि उनका समूह दिल्ली गेट के पास हुई हिंसा में शामिल नहीं था।

जामा मस्जिद के बाहर कड़ी सुरक्षा को लांघ वह कैसे यहां पहुंचे, इस सवाल पर उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह टोपी पहनकर और शॉल ओढ़कर शुक्रवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे जामा मस्जिद के अंदर गए। उन्होंने बताया था, ‘‘ मेरा नाम चंद्रशेखर आजाद है। पुलिस मुझे कैद नहीं कर सकती। मैं टोपी पहनकर और एक शॉल ओढ़कर आराम से मस्जिद में दाखिल हुआ।’’

(आता राष्ट्रीय भारत बातम्या फेसबुक, ट्विटर आणि YouTube आपण कनेक्ट करू शकता.)

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…