कासगंज हिंसा: 10 दिन बाद 2 पर संप्रदायिक हिसां फैलाने का मुकदमा दर्ज
Aqil रजा-
कासगंज हिंसा में पुलिस के द्वारा घेर पकड़ जारी है हिंसा के 10वें दिन पुलिस ने किसी पर सांप्रदायिक हिंसा की धारा 153 (ए) में केस दर्ज किया है। मंगलवार को दंगे का दूसरा केस दर्ज हुआ। इसमें अफवाहों को रोकने के लिए वॉट्सऐप ग्रुप चलाने वाले 2 एडमिन को नामजद किया गया है।
इन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। मंगलवार को चंदन हत्याकांड में आरोपी सलमान को पुलिस ने कासगंज में गिरफ्तार कर लिया। हालकिं इस मामले में कई अधिकारियों ने भगवा को हंसा का मुख्य कारण बताया है तो साथ ही सपा नेता रामगोपाल ने चंदन की हत्या का आरोप हिंदू शरारती तत्वों पर लगाया है।
आपको बता दें 26 जनवरी लेकर से 6 फरवरी तक कासगंज हिंसा में 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी, 63 के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है, और 271 अज्ञात हैं। सबसे ज्यादा 5 एफआईआर थाना प्रभारी कासगंज रिपुदमन सिंह ने दर्ज करवाई हैं। मृतक चंदन के पिता सुनील गुप्ता ने एक एफआईआर की है।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






