होम मनोरंजन ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में राम का रोल करने वाले पीयूष सहदेव रेप के आरोप में गिरफ्तार
मनोरंजन - सामाजिक - राज्य - नवम्बर 25, 2017

‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में राम का रोल करने वाले पीयूष सहदेव रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। लाइफ ओके पर प्रशासरित होने वाले ‘देवों के देव महादेव’ पौराणिक सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले टीवी कलाकार पीयूष सहदेव पर एक टीवी कलाकार ने रेप का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस ने पीयूस सहदेव को गिरफ्तार कर लिया है। बॉम्बे टाइम्स के अनुसार वर्सोबा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर किरन काले ने पीयूष की गिरफ्तारी की। काले के बयान के मुताबिक पीयूष के खिलाफ 20 नवंबर को रेप के मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के बाद 22 नवंबर को पुलिस ने पीयूष को गिरफ्तार किया था। उसी दिन पीयूष को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 27 नवंबर तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया।

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद रेप के आरोपी पीयूष के पिता कुलवीर सिंह का कहना है कि वे इस घटना के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

बता दें पीयूष ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2007 में जी टीवी के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में सर्पोटिंग के तौर पर की थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…