આંબેડકર જયંતિ પર સમાનતા કાર્યક્રમ ચલાવો, જેમાં ક્રિકેટરો અને કલાકારો સામેલ થશે
દ્વારા: અંકુર શેઠી
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जंयती की तैयारियां इस बार भी जोरों पर हैं. 14 अप्रैल को दुनिया भर में तमाम संगठन समानता की बात करते हुए तमाम कार्यक्रम आयोजित करते हैं. इसी क्रम में अम्बेडकर जंयती पर जयपुर में नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा रन फॉर इक्वालिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. समानता के लिए होने वाली यह दौड़ जयपुर के अम्बेडकर सर्किल पर की जाएगी.
समानता के लिए होने वाली इस दौड़ को जाने-माने दिग्गजों ने अपना समर्थन दिया है, जिसमें मशहूर क्रिकेटर इरफान पठान, दिग्गज अभिनेता गोविंदा और जॉनी लीवर जैसी हस्तियां शामिल हैं. इन सभी दिग्गजों ने इस दौड़ के समर्थन में अपील भी जारी की है. इस दौड़ में मशहूर क्रिकेटर इरफान पठान भी लोगों के साथ दौड़ेंगे.

रन फॉर इक्वालिटी को लेकर एकता नवनिर्माण ट्रस्ट से जुड़े तमाम कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं. सोशल मीडिया, रेडियो और तमाम माध्यमों से इस दौड़ में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की जा रही है. उम्मीद है समानता की बात करने वाली यह दौड़ समाज में सकारात्मक परिवर्तन जरूर लाएगी.
इस दौड़ में शामिल होने के लिए इच्छुक लोग इस नंबर 9001716311, 9660037537 पर संपर्क कर सकते हैं.इनसे संबंधित कार्यक्रम के फेसबुक पेज व इवेंट को देख कर आप औऱ जानकारियां हासिल कर सकते हैं.
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…







