होम राज्य दिल्ली-एनसीआर RSS नेता राकेश सिन्हा को गिरफ्तार करने वाले SHO सस्पेंड

RSS नेता राकेश सिन्हा को गिरफ्तार करने वाले SHO सस्पेंड

द्वारा: अंकुर

नोएडा। 2 अप्रैल को आरएसएस के नेता राकेश सिन्हा को नोएडा सेक्टर 16 के फिल्म सिटी इलाके में एक चैनल के पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेने के लिए जाते वक्त हिरासत में ले लिया गया था. जिसके बाद नोएडा पुलिस के एसएचओ अनिल कुमार शाही को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में राकेश सिन्हा ने सोमवार को एसएचओ पर बदसलूकी का आरोप लगाया था और कहा था कि नोएडा पुलिस SHO अनिल कुमार शाही के द्वारा जबरन मुझे पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया. उनका व्यवहार अशोभनीय था, धमकी भरा था. भीड़ जुटने पर 500 मीटर दूर जाकर मुझे छोड़ा गया.

उन्होंने ट्विटर के जरिए इस मामले की शिकायत नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से की थी. एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल सोमवार को बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए पुलिस ने उन्हें दलित प्रदर्शनकारी समझकर हिरासत में ले लिया था. नोएडा के फिल्मसिटी में वो एक टीवी चैनल के पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. सिन्हा ने आरोप लगाया था कि भीड़ जुटने पर 500 मीटर दूर जाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा. बाद में सफाई दी गई कि पुलिस उनको दलित एक्टिविस्ट समझ बैठी थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…